APAAR/ABC (Academic Bank of Credits) आईडी एक ऑनलाइन रिपोजिटरी डिजिलॉकर के लिंक के रूप में कार्य करती है, जहां छात्र परीक्षा परिणाम जैसे आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करते हैं। APAAR/ABC आईडी के माध्यम से एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) से जुड़ा हुआ, यह नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी के माध्यम से संस्थाओं से क्रेडिट प्राप्त करता है।
![]() |
Abc I'd के लिए आवेदन कैसे करें?
Step 1 - किसी भी सर्च इंजन (Google) में Abc I'd सर्च करने पर इस लिंक http://www.abc.gov.in में जाना होता है।
Step 2 - वेबसाइट में ऊपर दाएं तरफ My Account पर क्लिक करना है, और Student ऑप्शन को चुनना है।
Step 3 - फिर Meri Pehchan करके DigiLocker की साइट खुल जायेगी, अगर आपकी डिजीलॉकर में पहले से आईडी बनी है तो उसमें मोबाइल नंबर और पासवर्ड डाल के अपनी अकाउंट खोल सकते हैं। न होने की स्थिति में नीचे Sign up का ऑप्शन मौजूद होगा उस पर क्लिक करें।
Step 4 - आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना है और Generate OTP करके ओटीपी लिखना है।
Step 5 - ओटीपी के डालते ही आपके आधार कार्ड की जानकारी शो करने लगेगी, Allow करने पर तुरंत ही आपकी Abc I'd बन जायेगी।
![]() |
APAAR ID |
DigiLocker से एबीसी आईडी कैसे बनाए ?
अगर आप पहले से किसी स्कूल या कॉलेज में प्रवेश ले लिया है इस स्थिति में भी आपका ABC I'd बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको
Step 1. - सर्वप्रथम DigiLocker.com या फिर इसका Apk में लॉगिन होना होगा।
Step 2. - लॉगिन होने पश्चात आपको Abc टाइप करके सर्च करना होगा।
Step 3. - सबसे ऊपर ही आपको Abc (Academic Bank of Credit) करके दिखाई देने लगेगा।
Step 4. - उसमें आपका नाम, DOB पहले से मौजूद होगा, और उसमें अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर को डालना है और यूनिवर्सिटी चुनना है।
Step 5. - तत्पश्चात चेकबॉक क्लिक करके authenticate करना है।
ये करते ही आपका APAAR ID / ABC I'd बन जायेगा।
इस तरह से भी खुद का या किसी अन्य का Abc I'd बनाया जा सकता है।
जिसको आप आपने कॉलेज/विश्व विद्यालय में जमा कर सकते हैं।